Site icon रोजाना 24

आगजनी : बड़ग्राम पंचायत के पलानी गांव में जला घर.

रोजाना24,चम्बा : चम्बा जिला के जनजातीय क्षेत्र भरमौर की दूर दराज की ग्राम पंचायत बड़ग्राम के पलाणी गांव में आज रात करीब नौ बजे महाजन राम के घर को आग लग गई.महाजन राम का परिवार भरमौर क्षेत्र से बाहर किसी विवाह समारोह में भाग लेने गया हुआ है.जिस कारण आग लगने के कारणों व समय की सही सही जानकारी नहीं मिल पाई है.पंचायत प्रधान काहन सिंह कपूर ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि  महाजन राम का दो मंजिला मकान था जिसमें वह परिवार सहित रह रहा था.परिवर का सारा सामान पूरी तरह जल गया है.उन्होंने कहा कि प्रशासन को घटना के बारे में सूचित कर दिया गया है.

ग्रामीणों के अनुसार आग बुझाने की हर सम्भव कोशिश की गई लेकिन घर में रखे घरेलु गैस सिलेंडरों की आग ने सबकुछ बरबाद कर दिया.

प्रशासनिक टीम कल सुबह घटना स्थल का जायजा लेगी.

Advertisement
Exit mobile version