Site icon रोजाना 24

सुबह घर से निकले व्यक्ति का शाम को बरामद हुआ शव !

रोजाना24,चम्बा : चम्बा जिला के जनजातीय क्षेत्र में आज दोपहर बाद एक शव बरामद हुआ है.शव खड़ामुख नामक स्थान के पास नदी से बरामद हुआ है.पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर तहकीकात की तो पता चला कि उक्त शव भरमौर उपमंडल के खलैली गांव के आसो राम पुत्र ठुठू राम का है.

बताया जा रहा है कि आशो राम सुबह घर से उलांसा गांव की ओर निकला था.अनुमान लगाया जा रहा है कि आसो राम का सन्तुलन बिगड़ने के कारण व नदी में जा गिरा होगा.

मामले की जांच कर रहे पुलिस जांच अधिकारी सहायक निरीक्षक अशोक कुमार ने कहा कि शव को बरामद कर घटना के कारणों की जांच की जा रही है.

Advertisement

उधर भरमौर प्रशासन ने मृत व्यक्ति के परिजनों को फौरी राहत प्रदान कर दी है.तहसीलदार ज्ञान चंद ने इसकी पुष्टि की है.

Exit mobile version