Site icon रोजाना 24

जिन्होंने मंदिर की छत पर चढ़कर दंगल देखा,उन्हें किसी ने न देखा ?

रोजाना24,चम्बा : भरमौर मुख्यालय स्थित चौरासी मंदिर परिसर में आज वार्षिक कुश्ती दंगल का आयोजित हुआ.दंगल देखने के लिए हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी थी.कुश्ती देखने के लिए जगह नहीं मिली तो कुछ लोग मंदिर की छत पर ही चढ़ गए.

पुरातत्व व धार्मिक महत्व के मंदिरों पर चढ़ते वक्त लोगों ने इनकी मर्यादा व पवित्रता का भी ध्यान न रखा.

लेकिन विडम्बना यह रही कि न तो पुरतत्व विभाग के कर्मियों न मंदिर के समीप खड़ी पुलिस व न ही किसी अन्य व्यक्ति ने लोगों को मंदिर की छत पर चढ़ने से रोका.लोगों ने मंदिर का मर्यादा को तो ठेस पहुंचाई ही स्वयं को भी खतरे में डाल दिया.

Advertisement
Exit mobile version