Site icon रोजाना 24

मणिमहेश यात्रा : आज एक हैलीटैक्सी कम्पनी को मिली उडान भरने क अनुमति.

रोजाना24,चम्बा : विश्व प्रसिद्ध मणिमहेश यात्रा के दौरान हैलीटैक्सी सेवाएं देने के लिए रक्षा मंत्रालय की अनुमति का इंतजार कर रही दो हैलीटैक्सी कम्पनियों में से यू टी एयर नामक कम्पनी कोअनुमति मिल गई है.

भरमौर प्रशासन ने अनुमति मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि अगर मौसम साफ रहा तो उक्त कम्पनी का हैलीकॉप्टर भर मोर से गौरी कुंड तक उडाने कर सकता है.

गौरतलब है कि भरमौर से गौरीकुंड तक दोनों ओर के लिए प्रतिव्यक्ति किराया 5500 रुपये है.यात्रा के टिकट कम्पनी के टिकट बिक्री कांऊंटर पर उपलब्ध होंगे.यात्री पहले आओ पहले पाओ के आधार पर टिकट खरीद सकते हैं.

Advertisement
Exit mobile version