Site icon रोजाना 24

चौरासी मंदिर परिसर के पास रसोईघर में लगी आग !

रोजाना24,चम्बा :  चम्बा जिला के भरमौर स्थित चौरासी मंदिर परिसर से सटे गांव में एक रसोई घर में सायं करीब 06 बजे आग लगा गई.दुर्घटना में रसोई की छत व रसोई में रखा सामान जल गया.

प्रत्यक्ष दर्शियों अनुसार बलदेवराज के इस रसोई घर को उनका किराएदार गणेश कुमार नामक व्यक्ति का परिवार प्रयोग कर रहा था.घटना के वक्त गणेश कुमार की पत्नी रसोई घर में कुछ पका रही थी इस दौरान गैस सिलेंडर में आग लग गई.आग से रसोई घर में रखा सामान जलने लगा जिससे लकड़ी की बनी छत ने भी आग पकड़ ली.घर से धुआं निकलते देख आसपड़ोस लोग वहां एकत्रित हो गए और आग बुझाने के कार्य में जुट गए.स्थानीय युवकों के प्रयास से आग पर काबू पा लिया गया.समय रहते अगर सिलेंडर की आग को बुझाया न जाता तो बड़ा हादसा भी हो सकता था.

घटना की सूचना पाकर नायब तहसीलदार बालक राम ने मौके पर जाकर नुक्सान का जायजा लिया.

Advertisement
Exit mobile version