Site icon रोजाना 24

मणिमहेश यात्रा : हड़सर भरमौर के बीच टूटे सड़क मार्ग को बहाल करने में जुटा लोनिवि.

रोजाना24,चम्बा : बीती रात भरमौर हड़सर सड़क मार्ग पर प्रंघाला नाला के ऊपर बनी छोटी पुलिया बह गई है.जिस कारण सड़क मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई है.बाधित सड़क मार्ग को बहाल करने के लिए लोनिवि  की मशीनरी व कर्मचारी मौके पर पहुंच गए हैं.

विभागीय अधिशाषी अभियंता इंद्र सिंह उत्तम ने कहा कि मौसम साफ रहने की स्थिति में आज शाम तक बाधित स्थल को पैदल यात्रियों के लिए बहाल करने का लक्ष्य रखा गया है.उन्होंने कहा कि वाहन योग्य पुलिया तैयार करने में मात्र दो दिन का समय लिया जाएगा.उन्होंने कहा कि मणिमहेश यात्रियों की सुविधा के लिए लोनोवि हर जगह कर्मचारी तैनात कर रखे हैं ताकि पैदल अथवा सड़क मार्ग अवरुद्ध होने पर उसे तुरंत बहाल किया जा सके.

उधर भरमौर प्रशासन ने कहा है कि पैदल मार्ग बहाल होने के बाद यात्रियों को यातायात सुविधा के लिए बाधित स्थल के दोनों ओर वाहनों से यात्रा कर सकते हैं.

Advertisement
Exit mobile version