Site icon रोजाना 24

मणिमहेश यात्रा के दौरान लंगर का सामान लेकर गया ट्रक हुआ चोरी.

रोजाना24,चम्बा : मणिमहेश यात्रा के दौरान नदौन की लंगर सेवा समिति के लंगर का सामन लेकर भरमौर गया ट्रक हड़सर के पास सांदी नामक स्थान से चोरी हो गया है.

प्राप्त जानकारी अनुसार ट्रक नं एचपी 55 बी-0937 सांदी के पास खड़ा था.जिसका चालक खाना खाने के लिए गया हुआ था.जब वह वापिस आया तो ट्रक वहां से गायब था.आज सुबह चालक ने पुलिस थाना भरमौर में ट्रक चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई.मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस थाना प्रभारी नितिन चौहान ने कहा कि पुलिस ने ट्रक का पता लगाने के लिए अभियान शुरू कर दिया.

गौरतलब है कि भरमौर को शेष विश्व से जोड़ने के लिए चम्बा जिला मुख्यालय तक एकमात्र सड़क मार्ग है.और बीती रात से भरमौर मुख्यालय की सड़कें भी बाधित हैं ऐसे में माना जा रहा है कि ट्रक जिला से बाहर न जाया पाया होगा.

Advertisement

भरमौर मुख्यालय से किसी बड़े वाहन की चोरी की यह पहली घटना है.

Exit mobile version