Site icon रोजाना 24

आजाद व सुभाष हाऊस ने जीते सामन्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी मुकाबले.

रोजाना24,चम्बा : जय कृष्ण गिरि पब्लिक हाई स्कूल भरमौर में आज सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.प्रतियोगिता कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के प्रधानाचार्य राजीव शर्मा ने की.प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश विषय पर प्रश्न पूछे गए.प्रतियोगिता वरिष्ठ व कनिष्ठ वर्ग में आयोजित हुई.वरिष्ठ कक्षा वर्ग में सुभाष सदन के नीतिक व आशीष की टीम ने पहला स्थान हासिल किया जबकि लक्ष्मी सदन के अंशुल व वंश की टीम ने द्वित्तीय स्थान हासिल किया.

कनिष्ठ वर्ग में आजाद सदन के वैशाली व सोयल की टीम ने पहला व लक्ष्मी सदन के ऋष्टी ठाकुर व चिराग की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया.

कार्यक्रम के मुख्यातिथि एवं प्रधानाचार्य राजीव शर्मा ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि किताबी पढ़ाई के साथ साथ हमें देश दुनिया व अपने आस पास घटने वाली घटनाओं व विभिन्न प्रकार कारेयों की जानकारी रखनी चाहिए.सामन्य जानकारी व्यवहारिक जीवन में बहुत उपयोगी सिद्ध होती है.इस दौरान स्कूल के स्टाफ के अलावा स्कूल प्रबंधन समिति सदस्यों ने भी अपनी उपस्थिति दर करवाई.

Advertisement
Exit mobile version