Site icon रोजाना 24

अंडर 19 कबड्डी में लिहल व गुआं ने जीते पहले राउंड के मुकाबले.

रोजाना24,चम्बा : रावमापा चन्हौता मैं चल रही अंडर 19 स्कूली लड़कों की क्षेत्रीय खेल प्रतियोगिताओं कै पहले दिन आज कबड्डी के दो व बॉलीबाल के तीन मुकाबले खेले गए.कबड्डी के पहले मुकाबले में राव मापा लिहल ने रावमापा उलांसा को पराजित कर दूसरे राउंड में प्रवेश किया जबकि गुआं स्कूल की टीम बतोट को हरा कर अगले दौर में पहुंची.

वॉलीबाल के मुकाबलों में गैहरा ने जय कृष्ण गिरि पब्लिक हाई स्कूल को हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया.गरोला ने सांह को व रावमापा छतराड़ी ने राउवि घरेड़ को पराजित कर दूसरे राउंड में प्रवेश किया.

प्रतियोगिता से पुर्व जोनल खेल कूद प्रभारी यशपाल नांगला ने सभी स्कूलों के प्रतियोगियों व उनके खेल प्रशिक्षकों को खेलभावना के अनुरूप खेलने व खेलों के दौरान अनुशासन को बनाए रखने पर आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए.

Advertisement
Exit mobile version