Site icon रोजाना 24

सावधान ! आगे दिनका घार है पत्थर गिरते रहते हैं…चपेट में आया व्यक्ति हुआ घायल.

रोजाना24,चम्बा : आज सुबह दिनका गांव से भरमौर की ओर जा रहा व्यक्ति दिनका घार में गिर रहे पत्थरों की चपेट में आकर घायल हो गया.सौभाग्यवश उसी दौरान एक निजि स्कूल में कार्यरत अध्यापक कमलेश कुमार अपने वाहन से उनके पास से गुजर रहे थे.उन्होंने तुरंत

घायल को अपने वाहन में ले जाकर नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया.

राष्ट्रीय राजमार्ग भरमौर खड़ामुख पर स्थित दिनका घार कई वर्षों से कुख्यात है.इस घार में वर्षा के दौरान तो लगातार पत्थर गिरते रहते हैं जबकि मौसम साफ होने के दौरान भी यहां कभी कभार पत्थर गिरते रहते हैं.

Advertisement
Exit mobile version