Site icon रोजाना 24

इससे पहले कि देरी हो जाए लापता व्यक्ति को ढूंढने के प्रयास को और तेज करें- जियालाल कपूर.

रोजाना24,चम्बा : पिछले छ: दिनों से लापता सेरी गांव के दयाराम का आज भी कोई पता न चल सका.स्थानीय लोग,पुलिस का खोजी दल व गोताखोर लगातार थला स्थित डैम के इर्दगिर्द खोज अभियान चलाए चलाए हुए है.

लापता दयाराम की चप्पलें बरामद होने के बाद लोगों ने उसके कोई दुर्घटना होने की सम्भावना के मद्देनजर खोज अभियान को डैम क्षेत्र तक ही सीमित कर लिया है.आज स्थानीय विधायक जियालाल कपूर ने थला पहुंच कर खोज अभियान के बारे में समीक्षा की उन्होंने कहा कि इससे पहले कि देर हो जाए लापता दयाराम को ढूंढने के प्रयास और तेज किए जाएं.

परिवारजनों के अनुसार छ: दिन पूर्व दयाराम भेड़ बकरियों के साथ सेरी गांव से नीचे के जंगल की ओर गया था जिसके बाद वह वापिस नहीं लौटा है.परिवार के सदस्य किसी अनहोनी के डर से बुरी तरह घबराए हुए हैं.

Advertisement
Exit mobile version