Site icon रोजाना 24

जोन स्तर पर पहली बार होगी लड़कियों की भिड़ंत !

रोजाना24,चम्बा : भरमौर क्षेत्र में अंडर 19 स्कूली लड़कियों की खेल प्रतियोगिता आज रावमापा होली के प्रांगण में आरम्भ हुई.

प्रतियोगिता का शुभारम्भ पूर्व जनजातीय सलाहकार समिति सदस्य शुभकरण ने किया.

इस टूर्नामेंट में 15 स्कूलों की 183 खिलाड़ी भाग ले रही हैं.प्रतियोगिता में कबड्डी,वॉलीबाल,बैडमिंटन, खो खो खेलें खेली जा रही हैं.इसके अलावा शतरंज व कुश्ती खेलों को ट्रायल के तौर पर प्रतियोगिता में रखा गया है.वैसे बहुत सी खिलाड़ी कुश्ती व शतरंज में भी दो दो हाथ करने को आतुर दिखाई दे रही हैं.

Advertisement

इस टूर्णामेंट में सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के मुकाबले 18 जुलाई शाम से शुरू होंगे.

प्रतियोगिता के मुख्य रेफरी यशपाल नांगला ने कहा कि निर्णायक दल में बेहद कुशल खेल प्रशिक्षकों को रखा गया है.वहीं खिलाड़ियों से भी खेल भावना प्रदर्शित करने की अपील की गई है.

Exit mobile version