Site icon रोजाना 24

भरमौर में कार लुढ़की तीन लोगों की मृत्यु,दो घायल.

रोजाना24,चम्बा : भरमौर उपमंडल के गरोला स्वाई सड़क मार्ग से एक कार गहरी खायी में लुढ़क गई है.दुर्घटना में तीन लोग मारे गए हैं.मृतकों में देश राज सपुत्र भगत राम निवासी व्योटी,55 अनु देवी सपुत्री नीति राम बासन्दा,22,तथा निखिल सपुत्र संजीव बासन्दा 11 तथा दो घायलों में सतपाल निवासी पिल्ली तथा नीति राम निवासी बासन्दा शामिल हैं.

अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी भरमौर पृथी पाल सिंह ने पुुलिस थाना प्रभारी व तहसीलदार व खंड चिकित्सा अधिकारी भरमौर को दुर्घटना स्थल की ओर रवाना कर दिया है.

घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल चम्बा रैफर कर दिया गया है.तहसीलदार भरमौर ने मृतकों के परिवार को 10-10 हजार रुपये की फौरी राहत जारी कर दी है.

Advertisement

भरमौर विस क्षेत्र के विधायक जिया लाला कपूर ने दुर्घटना पर दुख प्रकट किया है.उन्होनें कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हुआ है.उन्होंने कहा कि दुर्घटना में घायलों की हर सम्भव मदद के लिए वे क्षेत्रीय अस्पताल चम्बा के चिकित्सकों से लगातार सम्पर्क बनाए हुए हैं.

Exit mobile version