Site icon रोजाना 24

राष्ट्रीय राजमार्ग 154ए से लुढ़का ट्रक,दो लोग घायल.

रोजाना24,चम्बा : बीती रात भरमौर से चम्बा की ओर जा रहा एक ट्रक नं एचपी 73-2645 दिनका नामक स्थान पर सड़क से लुढ़क गया.दुर्घटना में चालक व सहायक दो लोग घायल हो गए.घायल ट्रक सहायक ट्रक के साथ ही करीब दो सौ मीटर गहरी खाई में पहुंच गया था.जिसका उपचार भरमौर अस्पताल में चल रहा है.

दुर्घटना बीती रात करीब ग्यारह बजे हुई.ट्रक भरमौर मुख्यालय में सामान छोड़कर वापिस चम्बा की ओर जा रहा था कि दिनका खणी सड़क के जीरो प्वाइंट के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 154ए से यह नीचे लुढ़क गया.बताया जा रहा है कि सड़क के गड्डों से बचने के चक्कर में यह दुर्घटना हुई है.

फिलहाल पुलिस दुर्घटना के असलीे कारणों की जांच में जुटी हुई है.

Advertisement
Exit mobile version