Site icon रोजाना 24

समस्याएं रखें तैयार,07 जुलाई को इस हैलिपैड में होगा जनमंच.

रोजाना24,चम्बा : जनजातीय क्षेत्र भरमौर उपमंडल में 7 जुलाई को भरमौर हेलीपैड में जनमंच कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसकी अध्यक्षता स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण , चिकित्सा शिक्षा, आयुर्वेदा तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री विपिन सिंह परमार करेंगे। जनमंच के सफल आयोजन हेतु  भरमौर प्रशासन ने प्री जनमंच कार्यक्रम का शेड्यूल  जारी किया है अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी  भरमौर पीपी सिंह ने बताया है कि

26 जून को प्रातः 10:00 बजे ग्रीमा में तथा दोपहर 2:00 बजे खणी में लोगों की समस्याओं और शिकायतों का मौके पर मौजूद अधिकारियों द्वारा निवारण किया जाएगा इसी तरह से  27 जून को भरमौर तथा सचूंइ ग्राम पंचायत का प्री जनमंच कार्यक्रम भरमौर हेलीपैड ग्राउंड में आयोजित होगा। 28 जून को प्रातः 10:00 बजे प्रंघाला में तथा 2:00 बजे हड़सर में, 29 जून को 10:00 बजे ग्राम पंचायत घरेड़ व 2:00 बजे चौबिया में प्री जनमंच कार्यक्रम आयोजित होगा

इसी प्रकार 2 जुलाई को 10:00 बजे पूलन में व 2:00 बजे  वड ग्रां तथा 3 जुलाई को तुनदाह में और 4 जुलाई को कुगती में प्री जन मंच कार्यक्रम आयोजित होगा।  जारी शेड्यूल के दौरान कार्यक्रमों को लेकर एडीएम भरमौर में सभी विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं

Advertisement
Exit mobile version