Site icon रोजाना 24

जेपी नड्डा की ताजपोशी से खुश भाजपा कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी.

रोजाना24,चम्बा : जेपी नड्डा को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी बनाए जाने पर भरमौर भाजपा ने खुशी मनाई है.भरमौर में भाजपा मंडल,महिला मंडल व भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने चौरासी मंदिर परिसर खूब आतिशबाजी की व मिठाई बांटी.

भाजपा कार्यकर्ता मंजीत क्षत्रीय,अनिल शर्मा,महिला मोर्चा संयोजक मनीषा ठाकुर,पंचायत समिति अध्यक्ष नीलम ठाकुर,भाजयुमो अध्यक्ष राजेंद्र बंटी कपूर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता ने लोस चुनाव 2019 में भाजपा को रिकॉर्ड 69.11 वोट दिए हैं.लोगों के दिलों तक भाजपा को पहुंचाने में जेपी नड्डा का बहुत बड़ा योगदान है.

जेपी नड्डा को भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर भरमौर विस के तमाम भाजपा संगठन भाजपा संसदीय कमेटी का दिल से धन्यवाद करते हैं.उन्होंने कहा कि जेपी नड्डा के नेतृत्व में भाजपा का परचम देश के हर गांव में फहराएगा.

Advertisement
Exit mobile version