Site icon रोजाना 24

भरमौर में पार्किंग से मोटरसाईकल हुआ चोरी !

रोजाना24,चम्बा : चम्बा जिला के भरमौर उपमंडल में अब चोरों के हौंसलें भी बुलंद हो रहे हैं.दान पात्रों पर हाथ साफ करने के बाद चोरों ने अब मोटरसाइकिल पर हाथ साफ कर दिए हैं.पुराना बस अड्डा भरमौर के पास निर्मित कार पार्किंग से बीती रात एक मोटर साईकिल चोरी होने की घटना सामने आई है.ग्राम पंचायत रुणुहकोठी के थोकला गांव के अनु शर्मा ने बताया कि हाल ही में उसने एक सैकेंड हैंड यामहा आर-15 मोटरसाईकिल खरीदा था.बीती शाम मोटर साईकिल को भरमौर की कार पार्किंग में खड़ा किया था.आज सुबह जब वे मोटरसाईकिल लेने पार्किंग में गए तो यह वहां से गायब था.अनु कुमार ने कहा कि सब जगह ढूंढने के उपरान्त जब कहीं भी मोटरसाईकल का पता नहीं चला तो उन्होंने पुलिस थाना भरमौर में मोटरसाईकिल चोरी होने की शिकायत दर्ज करवा दी है.उन्होंने कहा कि मोटर साईकिल का नं सीएच-01-एडी-6281 है.जो कि पीले व काले रंग की है.

उन्होंने कहा कि किसी को इस बारे में जानकारी मिलती है तो वे 9816355583 कॉल कर सूचना दें.

….अनु शर्मा गुम हुए मोटर साईकिल के साथ पुरानी तस्वीर.

Advertisement
Exit mobile version