Site icon रोजाना 24

होली घाटी में कम्प्रैसर मशीन हुई ब्लास्ट,दो लोगों की हुई मृत्यु.

रोजाना24,चम्बा :चम्बा जिला की उप तहसील होली में एक कम्प्रैसर मशीन में ब्लास्ट होने से दो लोगों सी मृत्यु हो गई है.ग्राम पंचायत न्याग्रां के लाते वाली माता के पास सड़क मार्ग निर्माण के कार्य में जुटे ठेकेदार कि इस कम्प्रैसर मशीन में अचानक धमाका हो गया.धमाके के साथ वहां पास ही काम कर रहे दो लोगों कि मौके पर ही मृत्यु हो गई.

मृतकों की पहचान प्यार सिंह पुत्र प्रहलाद गांव मल्ला,डाकघर सामरा तहसील धरवाला जिला चम्बा व नीरज कुमार पुत्र चमन दत्त,गांव लुहानी,डाकघर टिकरू जिला चम्बा के रूप में हुई है.

प्रशासन ने मृतकों के परिवार को फौरी राहत के तौर पर दस-दस हजार रुपये नकद राशी दी है.

Advertisement

वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पहुंचकर घटना की पड़ताल शुरू कर दी है.

Exit mobile version