Site icon रोजाना 24

तूफान से बिजली कि तारें टूटीं भरमौर क्षेत्र में बिजली गुल.

रोजाना24,चम्बा : बीती रात तेज हवाओं के चलने से धरवाला करियां के बीच 33 केवी विद्युत लाईनें टूट गई हैं.जिस कारण पूरे भरमौर व मैहला उपमंडल में बिजली गुल हो गई है.

बिजली कि तारें सड़क पर टूटकर गिरने के कारण बग्गा के पास एक ट्रक के टायर में जा लिपटीं. जिस कारण ट्रक सड़क के बीचों बीच फंस गया और घंटों तक यातायात बाधित हो गया.

विभागीय अधिशाषी अभियंता योगेन्द्र शर्मा ने कहा कि बीती रात तेज हवाओं के कारण 33 केवी लाईन टूटने के कारण यह समस्या आई है.विभागीय कर्मचारी विद्युत बहाली के कार्य में जुट गए हैं.

Advertisement
Exit mobile version