Site icon रोजाना 24

चुराह में सर्वाधिक व भरमौर विस में सबसे कम रहा मतदान प्रतिशत.

रोजाना24,चम्बा : चम्बा जिला में 68.73 प्रतिशत हुआ मतदान,

आज देश के लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के साथ मतदान प्रक्रिया पूरी हो गई.चम्बा जिला में दो संसदीय क्षेत्रों के लिए मतदान हुआ. चम्बा जिला में 68.80 प्रतिशत मतदान हुआ जिसमें कांगड़ा चम्बा संसदीय क्षेत्र के लिए चुराह विस क्षेत्र में सर्वाधिक 72.58 प्रतिशत मतदान हुआ जबकि इस जिला के मंडी संसदीय क्षेत्र के लिये भरमौर विस क्षेत्र में जिला में सबसे कम 64.51 प्रतिशत मतदान हुआ.चम्बा विस में 71.17 प्रतिशत मतदान हुआ.भटियात में 66.66 प्रतिशत व डलहौजी में 66.01 प्रतिशत मतदान हुआ.मतदान के बाद ईवीएम मशीने स्ट्रांग रूम में जमा करवाने की प्रक्रिया चल रही है.भरमौर क्षेत्र में मतदान केंद्र बहुत दूर दूर होने के कारण मशीनें देर रात तक पहुंचने की उम्मीद है.

Exit mobile version