Site icon रोजाना 24

रावमापा भरमौर में मनाया गया योग ओलम्पियाड.

रोजाना24,चम्बा :उच्च शिक्षा निदेशालय के निर्देशों पर भरमौर में खंड स्तरीय योग ओलम्पियाड का आयोजन किया गया.रावमापा भरमौर प्रांगण में आयोजित इस शिविर में शिक्षा खंड के उच्च व वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं के छात्र छात्राओं ने भाग लिया.

डीपी यशपाल ने कहा कि योग प्रयियोगिता में प्रतियोगी छात्र छात्राओं ने ‘आसन’ व ‘प्राणायाम’ क्रियाओं में भाग लिया.बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले प्रतियोगियों के कन्या वर्ग में रावमापा चोबिया की तमन्ना,रावमापा कन्या भरमौर की छात्रा सताक्षी व शीतल,रावमापा भरमौर की छात्रा अंजली व छात्र वर्ग में रावमापा राहुल व मनीष,रावमापा औरा के सिम्पू व रावमापा पूलन के अभिषेक को जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता के लिए चुना गया.जिला स्तरीय प्रतियोगिता 14 मई को कन्या रावमापा चम्बा में होगी.

इस अवसर पर प्रतियोगिता के मुख्यातिथि प्यार सिंह चाढ़क ने छात्र छात्राओं को योग के महत्व पर जानकारी दी. उन्होंने कहा कि आज योग जीवन का हिस्सा बन चुका है भारत योग का प्रशिक्षक देश है इसलिए यहां हर व्यक्ति को योग में महारत हासिल  करनी होगी.

Advertisement
Exit mobile version