Site icon रोजाना 24

विद्युत विभाग ने मुरम्मत कर डाला जला हुआ ट्रांसफार्मर,बिजली हुई बहाल.

रोजाना24,चम्बा :दो दिन पूर्व भरमौर उपमंडल के रैटण गांव में जल गए विद्युत ट्रांसफार्मर को आज ठीक कर लिया गया.

पहले माना जा रहा था कि इस ट्रांसफार्मर की मुरम्मत है लेकिन कर्मचारियों की मेहनत ने इसमें कुछ नये उपकरण लगा कर ठीक कर लिया.

ट्रांसफार्मर ठीक होने के बाद खंदोली व रैटण गांव में बिजली बहाल हो गई है.लोगों ने बिजली बहाल करने के लिए त्वरित कार्य करने पर विद्युत विभाग के कर्मचारियों का धन्यवाद किया.हालांकि इसमें ग्रा कणों ने भी अपना भरपूर सहयोग दिया.इस दौरान ग्रामीणों ने विद्युत कर्मियों से आग्रह करते हुए कहा कि बिजली जो तारें पेड़ों पर लटक रही हैं उन्हें भी हटा लिया जाए.ताकि लोग सुरक्षित रहें.

Advertisement
Exit mobile version