Site icon रोजाना 24

लो जी ! फिर शुरू हुआ हिमपात.

रोजाना24,चम्बा : एक सप्ताह के अंतराल के बाद जनजातीय क्षेत्र भरमौर में आज फिर से हिमपात शुरू हो गया है.पहले से हुए हिमपात से नुक्सान पूर्ति कार्य अभी पूरे नहीं हो पाए हैं जबकि फिर से शुरू हुए हिमपात ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है.

सुबह से ऊपरी पहाड़ियों से शुरू हुआ हिमपात अब मुख्यालय तक पहुंच गया है.अब तक शुन्य के आसपास चल रहा तापमान हिमपात के कारण माइनस छ: डिग्री सें ग्रेड तक पहुंच गया है.जिस कारण स्कूली बच्चों व बोर्ड की वार्षिक परीक्षाएं दे रहे परीक्षार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

मौसम विभाग के अनुसार कल भी मंगलवार व वीरवार को भी मौसम का मिजाज बदल सकता है.

Advertisement
Exit mobile version