Site icon रोजाना 24

सुनो सरकार ! वाहन में कराह रहा है मरीज,सड़क मार्ग तो खुलवाओ.

रोजाना24,चम्बा : बीती रात गरोला होली सड़क मार्ग ज्यूरा के पास JSW कम्पनी की एडिट चार के पास बंद हो गया है.सड़क मार्ग पर भारी चट्टाने दरकने के कारण सड़क मार्ग पर यातायात ठप्प पड़ गया है.

दियोल निवासी उधो राम गम्भीर रूप से बीमार है जिसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल चम्बा ले जाया जा रहा है लेकिन सड़क मार्ग बंद होने के कारण परिजन बाधित स्थल के पास ही फंस गए हैं.मरीज दर्द से बुरी तरह कराह रहा है.परिजनों का कहना है कि उन्होंने लोनिवि से जल्द सड़क मार्ग बहाल करने की गुजारिश की लेकिन अभी तक यहां कार्य शुरू नहीं किया गया है.

उधर अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी पृथीपाल सिंह ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही उन्होंने लोनिवि को तुरन्त सड़क मार्ग पर मशीनरी लगा कर बहाल करने के निर्देश दिए हैं.उन्होंने कहा कि आपदा प्रबन्धन के तहत भी लोनिवि व एन एच प्रबंधन को सम्भावित बाधित स्थल के पास जेसीबी मशीनें रखने के निर्देश दिए गए हैं.हिमपात व वर्षा के कारण सड़क मार्गों पर हर रोज भूस्खलन हो रहा है.उन्होंने कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

Advertisement
Exit mobile version