Site icon रोजाना 24

खड़ामुख में मर गई घायल तेंदुआ बिल्ली (तरनाघ) .

रोजाना24,चम्बा :बीती रात लोंगों ने खड़ामुख में सड़क के पास सड़क किनारे पेड़ पर हिम तेंदुए के बच्चे की तरह दिखने वाला जानवर देखा.डरे सहमे लोगों ने जब इसे जब गौर किया तो पता चला कि उक्त जानवर घायल है.लोगों ने इसे पकड़ कर उपचार करने का प्रयास भी किया लेकिन सुबह तक वह मर गया.

वन विभाग ने पंचायत समिति अध्यक्ष नीलम ठाकुर की अध्यक्षता में कमेटी गठित कर मृत तेंदुए का पोस्टमार्टम करवा कर शव का अंतिम संस्कार कर दिया.

वन परिक्षेत्र अधिकारी कैलाश चंद ने कहा कि उक्त जानवर तेंदूआ बिल्ली है.जिसे स्थानीय बोली में तरनाघ कहा जाता है. लोगों को घायलावस्था में मिली थी लेकिन सुबह तक इसकी मृत्यु हो गई.विभागीय टीम ने नियमानुसार कार्यवाही करते हुए तेंदुआ बिल्ली का पोस्टमार्टम कर शव को जला दिया गया है.

Advertisement
Exit mobile version