Site icon रोजाना 24

भरमौर क्षेत्र में आज बहाल हो सकती है बिजली !

रोजाना24,चम्बा : पिछले तीन दिनों से विद्युत संकट झेल रहे भरमौर क्षेत्र में आज शाम तक बिजली बहाल कर दी जाएगी.विद्युत विभाग भरमौर ने बिजली बहाली के लिए आज गैहरा खड़ामुख के बीच बिछी 33 केवी लाईन की मुरम्मत में अपना सहयोग दिया.

विभागीय अधिकारी का कहना है कि हिमपात के कारण विद्युत लाइनों को बहुत क्षति पहुंची है.लेकिन विद्युत कर्मियों ने बिजली बहाल करने के लिए हिमपात के दौरान व शुन्य डिग्री तापमान में कड़ी मेहनत की है.अभी बत्ती की पट्टी के पास विद्युत लाईन के फॉल्ट को ठीक किया गया है.इसके अलावा अगर अन्य कोई समस्या न हुई तो शाम तक बिजली बहाल कर दी जाएगी.उन्होंने कहा कि भरमौर उपमंडल की लाईने भी दुरुस्त कर ली गई हैं.

तीन दिनों से बिजली संकट से दूध रहे रहे क्षेत्र के लोगों के लिए यह राहत भरा संदेश है.

Advertisement
Exit mobile version