Site icon रोजाना 24

बारह वर्षीय बच्चे ने फंदा लगाकर दे दी जान !

 रोजाना24,चम्बा : म्बा जिला के सिहुंता में आज सुबह बारह वर्षीय बच्चे ने पंखे से फंदा लटका कर जान दे दी.बताया जा रहा है कि घटना के दौरान उक्त बच्चे का पिता भी उसी घर में  मौजूद था.बच्चे को अस्पताल ले जाया गया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.मृतक की पहचान वैभव पुत्र जगदीश राज के रूप में हुई है .जगदीश राज सिहुंता में ढाबा चलाता है.यह परिवार कई वर्षों से यहां किराये के घर में रह रहा है.वैभव 8वीं का छात्र था.

पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.प्रथम दृष्ट्या मामला आत्म हत्या का दिख रहा है.इतनी छोटी आयु में बच्चे ने यह आत्मघाती कदम उठाया इस दृष्टिकोण से पुलिस पड़ताल को आगे बढ़ा रही है.

(पुलिस फाईल से)

Advertisement
Exit mobile version