Site icon रोजाना 24

चमेरा जल विद्युत परियोजना चरण तीन में करंट लगने से युवक की मृत्यु.

रोजाना24,भरमौर :- आज सुबह खड़ामुख के पास स्थित चमेरा जलविद्युत परियोजना चरण तीन में कार्यरत त्रिलोक राम पुत्र प्रहलाद राम निवासी थल्ला ग्राम पंचायत औरा की करंट लगने से मृत्यु हो गई.प्राप्त जानकारी अनुसार त्रिलोक राम सुबह काम पर पहुंचा तो वहां उसे करंट लग गया गम्भीर रूप से घायल त्रिलोक को नागरिक अस्पताल भरमौर लाया गया जहां उसकी मृत्यु हो गई.युवक को करंट किसकी लापरवाही से लगा इस बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी पृथी पाल सिंह ने नायब तहसीलदार भरमौर व पुलिस को मामले की जांच करने के निर्देश दिए हैं.

Advertisement
Exit mobile version