Site icon रोजाना 24

‘मौके का चौका’ कांग्रेस कार्यकाल में पत्नी को आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बनवाया,अब बदली पार्टी.

रोजाना24,चम्बा :- भरमौर विस क्षेत्र में भाजपा में शामिल हो रहे नित नये लोगों के कारण पार्टी के नेता व कार्य कर्ता काफी उत्साहित हैं.विस क्षेत्र में जिया लाल कपूर के कामकाज में अब तक किसी ने कोई मीन मेख भी नहीं निकाली है.बेशक पार्टी में अभी भी कई कार्यकर्ता उपेक्षित महसूस कर रहे हों लेकिन विधायक के सार्वजनिक कार्यों से विपक्षी पार्टी भी संतुष्ट दिख रही है.वहीं विधायक स्‍वयं व गांव गांव जाकर लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं.जिस दौरान कई कांग्रेस विचारधारा वाले लोगों को अपने खेमें में शामिल कर रहे हैं.

 हाल ही में कांग्रेस से कुछ ऐसे लोग भाजपा में शामिल हुए हैं जिन्होंने कांग्रेस कार्यकाल में जमकर लाभ उठाए हैं.इनमें से एक की पत्नी को कांग्रेस कार्यकाल में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता नियुक्त किया गया था.मलकौता के अमित कुमार को विधायक जियालाल कपूर ने उनका हार पहनाकर स्वागत किया.

एक ओर भाजपा में हर रोज नये चेहरे शामिल हो रहे हैं जबकि कांग्रेस छोड़कर कार्यकर्ता भाजपा में क्यों जा रहे हैं इस बारे में कांग्रेस खेमे में खामोशी छाई हुई है.

Advertisement
Exit mobile version