Site icon रोजाना 24

होली में अवैध रूप से शराब बेचने के आरोप में पकड़ा गया युवक.

रोजाना24,चम्बा :- दिनांक 19-11-2018 को पुलिस थाना भरमौर मेें मुकदमा जुर्म जेर धारा 39(1) हिमाचल प्रदेश अाबकारी अधिनियम दर्ज हुआ है. 

पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार जब पुलिस चौकी होली का पुलिस दल गश्त पर मौजूद था तो गुप्त सूचना मिली कि अजय कुमार पुत्र जोगिन्द्र सिंह गांव नयाग्रां तहसील भरमौर जिला चम्बा अपनी चाय  की दुकान में बिना परमिट के शराब बेचता है । जिस सूचना पर उपरोक्त व्यक्ति के दुकान मे तलाशी ली गई तो कुल 3000 मि0 ली0 अंग्रेज़ी शराब मार्का रॉयल आर्म्स बरामद की गई ।

पुलिस ने शराब व आरोपी युवक को हिरासत में लेकर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है.

Advertisement
Exit mobile version