Site icon रोजाना 24

एसएमसी अध्यक्ष की गिरने से हुई मृत्यु !

रोजाना24,चम्बा :- आज सुबह लूणा दुर्गेठी सड़क मार्ग पर ढकोग नामक स्थान पर रावमापा दुर्गेठी के एसएमसी अध्यक्ष ओम प्रकाश की गिरने से मृत्यु हो गई.

जानकारी अनुसार 45 वर्षीय ओम प्रकाश पुत्र जैसो राम गांव ढकोग,डाकघर दुर्गेठी आज सुबह अपनी चाय की दुकान की ओर गया था.थोड़ी देर बाद उसके भाई तिलक राज ने उसे सड़क के किनारे अचेत अवस्था में पाया.जिस पर ओम प्रकाश को भरमौर चिकित्सालय ले आया लेकिन यहां पहुंचने पर उसने दम तोड़ दिया.पुलिस जांच अधिकारी भगवान दास ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है.

ग्राम पंचायत दुर्गेठी के प्रधान सुरेश शर्मा ने ओम प्रकाश की मृत्यु पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि ओम प्रकाश काफी मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे.उनकी मृत्यु पर पूरी पंचायत में शोक की लहर है.

Advertisement
Exit mobile version