Site icon रोजाना 24

बाल दिवस पर बच्चों ने मचाई धूम.

रोजाना24,चम्बा :- देश के प्रथम प्रधान मंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिवस चौदह नवम्बर को आज राजकीय कन्या प्रारम्भिक पाठशाला में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए.कार्यक्रम की मुख्यातिथि एसएमसी प्रधान कांता देवी रहीं.

इस अवसर पर रुचिका व साथियों ने लोकगीत व नृत्य प्रस्तुत किए.कार्यक्रम में आयोजित कविता पाठन प्रतियोगिता में रुचिका ने पहला व शिवानी ने दूसरा स्थान हासिल किया.एकल गायन में अक्षरा ने पहला व रूषी ने दूसरा स्थान हासिल किया.समुह गान में रुचिका व साथियों ने पहला व सुहाना व साथियों ने दूसरा स्थान हासिल किया.लोकनृत्य में भी रुचिका की पार्टी ने पहला स्थान हासिल किया जवकि छवि की पार्टी ने दूसरा स्थान हासिल किया.चित्रकला प्रतियोगिता में एंजल ने पहला व पल्लवी ने दूसरा स्थान हासिल किया.

विजयी छात्राओं को एसएमसी प्रधान ने पुरस्कृत किया.इस अवसर पर प्रारम्भिक अध्यापक संघ के प्रधान सुरिन्दर पटियाला ने छात्राओं के देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के जीवन पर जानकारी दी गई.उन्होंने बताया कि जवाहर लाल नेहरू को बच्चों से बहुत लगाव था इसीलिए वे अपना जन्मदिन  बच्चों के साथ मनाते थे.और इसी कारण उनके जन्मदिवस को बाल दिवस का नाम मिला है.

Advertisement
Exit mobile version