Site icon रोजाना 24

महाविद्यालय छात्र नेताओं ने ली शपथ.

रोजाना24,चम्बा :- राजकीय महाविद्यालय भरमौर के केंद्रीय छात्र संगठन के पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ.

राजकीय महाविद्यालय भरमौर में शैक्षणिक योग्यता की वरिष्ठता सूचि अनुसार चयनित केंद्रीय छात्र संगठन के पदाधिकारियों को आज पदभार की शपथ दिलाई गई.महाविद्यालय कार्यवाहक प्रधानाचार्य राजेन्द्र पठानिया ने छात्र नेताओं को यह शपथ दिलाई.

अध्यक्ष पद के लिए मीनू बाला,उपाध्यक्ष पद के लिए मोनिका,महासचिव शिवानी देवी व संयुक्त सचिव संदीप कुमार को शपथ दिलाई गई.जबकि बीए पांचवे सत्र की कक्षा प्रतिनिधि के लिए सरिता देवी,बीए सत्र तीन की कक्षा प्रतिनिधि के लिए निशा देवी,बीए प्रथम वर्ष के लिए पल्लवी व बी कॉम प्रथम वर्ष के कक्षा प्रतिनिधि के लिए ऋतिका को शपथ दिलाई गई.

Advertisement

इस अवसर पर महाविद्यालय चुनाव समिति के संयोजक प्रो.बालक राम व सदस्य प्रो.रघुवीर सिंह व संदीप कुमार भी मौजूद रहे.

Exit mobile version