Site icon रोजाना 24

पराशर ऋषि मंदिर में सजा सरनाहुली मेला, देवताओं की गूंज से भक्तिमय हुआ माहौल

मंडी जिले के प्रसिद्ध पराशर ऋषि मंदिर में आषाढ़ संक्रांति के अवसर पर आयोजित होने वाला ऐतिहासिक ‘सरनाहुली’ मेला आज से शुरू हो गया है, जो 16 जून तक चलेगा। इस विशेष मेले में आसपास की घाटियों से 25 से 40 स्थानीय देवी-देवता पारंपरिक ढोल-नगाड़ों के साथ पराशर ऋषि के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचते हैं।

यह मेला महर्षि पराशर के प्रति श्रद्धा, सेवा-समर्पण और आशीर्वाद प्राप्त करने का प्रतीक माना जाता है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचकर अपने बच्चों का मुंडन संस्कार करवाते हैं और परिवार की सुख-समृद्धि व शांति की कामना करते हैं।

देव संस्कृति, आस्था और परंपरा का अद्भुत संगम देखने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है।

Exit mobile version