Site icon रोजाना 24

✈️ हिमाचल की बेटी देवांशी शर्मा बनीं फ्लाइंग ऑफिसर, अब उड़ाएंगी फाइटर जेट 🇮🇳

हमीरपुर जिले की होनहार बेटी देवांशी शर्मा ने भारतीय वायुसेना की फ्लाइंग शाखा में फ्लाइंग ऑफिसर के रूप में कमीशन प्राप्त कर हिमाचल प्रदेश का नाम गर्व से ऊंचा कर दिया है। देवांशी अपने क्षेत्र की पहली महिला बनी हैं जिन्होंने यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है।

“पंखों से नहीं, हौसलों से उड़ान होती है”— इस कहावत को सच साबित करते हुए देवांशी ने यह दिखा दिया कि मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के आगे कोई भी मंजिल दूर नहीं होती। उनकी इस सफलता से न केवल परिवार बल्कि पूरा हिमाचल गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

🇮🇳 देश सेवा के इस गौरवपूर्ण सफर के लिए देवांशी शर्मा को ढेरों शुभकामनाएं।

Advertisement

#PrideOfHimachal #IndianAirForce #FlyingOfficer #Hamirpur #rozana24

Exit mobile version