खबरें

शिमला: संजौली में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, चिट्टे के साथ दो युवक व एक युवती गिरफ्तार

शिमला: संजौली में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, चिट्टे के साथ दो युवक व एक युवती गिरफ्तार

शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। संजौली क्षेत्र में पुलिस ने चिट्टा तस्करी के एक मामले में दो युवकों और एक युवती को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 8.360 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीती रात पुलिस थाना संजौली की टीम नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि संजय भवन, इंजन घर क्षेत्र में कुछ युवक-युवतियां नशीले पदार्थ के साथ मौजूद हैं। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी और तीनों को काबू कर लिया।

👥 गिरफ्तार आरोपियों की पहचान:

  • रितिक शर्मा (28 वर्ष) निवासी गांव बंडली, डाकघर कोकुनाला, तहसील कोटखाई
  • ध्रुव चौहान (21 वर्ष) निवासी गांव धनौत तारापुर, डाकघर बागड़ी, तहसील ठियोग
  • दिव्या शर्मा (24 वर्ष) निवासी गांव मझोट, डाकघर खटनोल, तहसील सुन्नी, जिला शिमला

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 व 29 के तहत पुलिस थाना संजौली में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि चिट्टा कहां से लाया गया था और इस तस्करी नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नशे के खिलाफ अभियान आगे भी पूरी सख्ती से जारी रहेगा