नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने पालमपुर निवासी (डिग्री कॉलेज के समीप) तथा पधर क्षेत्र के दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 497 ग्राम चरस बरामद की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को काबू किया। तलाशी के दौरान उनके पास से चरस बरामद होने पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और यह जांच की जा रही है कि नशीला पदार्थ कहां से लाया गया था और इसकी सप्लाई कहां की जानी थी। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के खिलाफ कार्रवाई आगे भी सख्ती से जारी रहेगी।
