Site icon रोजाना 24

मणिमहेश यात्रा: इस वर्ष 3875 रुपये में भरमौर से गौरीकुंड हैली टैक्सी द्वारा पहुंच पाएंगे श्रद्धालु

भरमौर: विश्व-विख्यात पवित्र मणिमहेश यात्रा की हैली टैक्सी टेंडर प्रक्रिया बुधवार को सम्पन्न हो गई है। कार्यवाहक अतिरिक्त उपायुक्त भरमौर, कुलवीर सिंह राणा ने बताया कि इस वर्ष राजस ऐरोस्पेस कंपनी ने सबसे कम 3875 रुपये का रेट भरमौर से गौरीकुंड के लिए फाइनल किया है।

थंबी एविएशन कंपनी का रेट 4600 रुपये था। जन्माष्टमी से पहले श्रद्धालुओं को हैली टैक्सी सेवा उपलब्ध होगी, जिससे यात्रा आसान होगी। हर साल हजारों श्रद्धालु मणिमहेश यात्रा पर आते हैं और यह सेवा बुजुर्गों और कमजोर श्रद्धालुओं के लिए बहुत लाभदायक होगी।

प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। इस सेवा से स्थानीय पर्यटन उद्योग को भी लाभ मिलेगा।

Advertisement
Exit mobile version