Site icon रोजाना 24

अब ई पी एफ पर मिलेगा 8.15% ब्याज वित्त मंत्री ने दी मंजूरी

केंद्र सरकार ने कर्मचारियों के पीएफ पर मिलने वाले ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर दी है। सरकार ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) खाते में जमा पर 8.15% ब्याज दर की मंजूरी दी है। ईपीएफओ ने 28 मार्च को ईपीएफ जमा पर 8.10 फीसदी के बजाय 8.15 फीसदी की दर से ब्याज देने का फैसला लेकर सरकार को प्रस्ताव भेजा था। इस तरह ईपीएफओ ने अपने 6 करोड़ से अधिक सदस्यों के लिए ब्याज में बढ़ोतरी की है।

ईपीएफओ में 8.15% मिलेगा ब्याज

ईपीएफओ ने आदेश में अपने क्षेत्रीय कार्यालयों को सदस्यों के खातों में वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 8.15 फीसदी की दर से ब्याज जमा करने के लिए कहा है। ये आदेश ब्याज दर पर वित्त मंत्रालय की मंजूरी के बाद आया। अधिसूचना जारी होने के बाद ही ईपीएफ सदस्यों के खाते में नई ब्याज दर के हिसाब से राशि जमा की जाएगी।

ईपीएफओ ने मार्च 2022 में वित्त वर्ष 2021-22 के लिए ईपीएफ जमा पर ब्याज दर को घटाकर 8.10 फीसदी कर दिया था। यह वित्त वर्ष के बाद से सबसे कम ब्याज दर थी, जब ईपीएफ ब्याज दर आठ फीसदी थी।

Advertisement

EPFO पोर्टल से चेक करें बैलेंस

Exit mobile version