Site icon रोजाना 24

रिकॉर्ड 8 घंटे में मनाली के रायसन सड़क बड़ी गाड़ियों के लिए बहाल: विक्रमादित्य सिंह

पिछले दिनों हिमाचल मे हुई भारी बारिश का कहर विश्व प्रसिद्ध हिल स्टेशन मनाली पर कुछ ज्यादा ही पड़ा था। इसके चलते बहुत सी सरकारी व निजी संपती को भारी नुकसान पहुंचा। कई सड़कें व पुल बाढ़ मे बह गए। रायसन सड़क जो नैशनल हाइवे के क्षतिग्रस्त होने के बाद मनाली के लिए मुख्य सड़क बन गई थी वह भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। हालाँकि इस पर छोटे वाहनों की आवाजाही को जल्द ही बहाल कर दिया गया था ।

अब यह सड़क बड़े वाहनों ट्रक बस इटियादी के लिए भी खोल दी गई है । हिमाचल के लोक निर्माण मंत्री श्री विक्रमादित्य सिंह ने यह कार्य रिकार्ड 8 घंटे मे खोलने के लिए कर्मचारियों को बधाई दी है। उन्होंने कल इस सड़क का निरक्षरण किया था ।

Advertisement
Exit mobile version