Site icon रोजाना 24

आगजनी की घटना पर शाहपुर के विधायक ने दुख व्यक्त किया

रोजाना24, चम्बा, 24 दिसम्बर : शाहपुर हलके के साथ लगते जिला चम्बा के हटली गाँव के औद्योगिक क्षेत्र में बेस्ट प्रोसेसिंग फैक्ट्री में देर रात 23 दिसंबर को घटित आगजनी की घटना पर शाहपुर के नवनिर्वाचित विधायक केवल सिंह पठानिया ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

केवल सिंह पठानिया ने एसडीएम, स्थानीय पंचायत प्रधान सहित घटना स्थल का दौरा किया और राहत कार्यों का जायजा लिया।

उन्होंने कहा कि आगजनी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इस दुःखद घटना के बारे प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को भी अवगत करवाया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रभावितों को यथासंभव सहायता के निर्देश दिये हैं।

Advertisement

पठानिया ने कहा कि फैक्ट्री में आगजनी की घटना के कारणों के जांच के आदेश दे दिए गये हैं और प्रभावितों की सहायता एवं पुर्नवास के आदेश स्थानीय प्रशासन को दिये गये हैं।

Exit mobile version