Site icon रोजाना 24

सावधान ! लाहल-रजेरा 400 केवी डबल सर्किट ट्रांसमिशन लाईन में 21 दिसम्बर से दौड़ेगा करंट

 



रोजाना24, चम्बा 12 दिसम्बर : एचपीपीटीसीएल द्वारा चम्बा जिला में 138 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित लाहल-रजेरा ट्रांसमिशन लाईन 21 दिसम्बर से चालू हो जाएगी। जानकारी देते कम्पनी प्रबंधक चैन सिंह चावला ने कहा कि लाहल से रजेरा के बीच 35. 267 किमी लम्बी 400 केवी डबल सर्किट ट्रांसमिशन लाईन का कार्य पूरा हो चुका है। 21 दिसम्बर 2022 को इस लाईन में विद्युत प्रवाह आरम्भ हो जाएगा ।


 यह लाईन लाहल से बगड़ू, खड़ामुख,ओपण, सुलाखर, मिन्द्रा, हा, घुड़ैठ, मस्सू (छतराड़ी), मरौर, कुठेड़, पियूरा, जउआ, गैहरा, ढाला, तुर,  मरौथा, सुनारा, ढग, गुराड़, सुलाह, कुटी, तराला, गागला, धुलाड़ा, कूंरा से गुजारते हुए रजेरा नामक स्थान पर पॉवर ग्रिड से जोड़ी गयी है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि 21 दिसम्बर से इस विद्युत लाईन को चालू समझा जाए अतः कोई भी व्यक्ति लाईन व खम्भों को छूने का प्रयास न कर इनसे दूरी बनाए रखें ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना न हो।

 

 

Exit mobile version