Site icon रोजाना 24

एक गांव जहां से तीन प्रत्याशी बड़ी राजनैतिक पार्टियों के उम्मीद्वार

रोजाना24, चम्बा 21 अक्तूबर : हिप्र में इस समय विस चुनावों का दौर चल रहा है। इस चुनाव में मुख्य रूप से भाजपा,कांग्रेस व आम आदमी पार्टी के उम्मीद्वार चुनाव मैदान में उतरे हैं। अक्सर देखने को मिलता है कि विस चुनावों में एक प्रत्याशी विस क्षेत्र के किसी भाग तो दूसरा अन्य किसी गांव से होता है लेकिन पांगी-भरमौर विस क्षेत्र में प्रत्याशियों के मूल निवास स्थान को जानकर हैरानी होगी कि यहा भाजपा के प्रत्याशी डॉ जनक राज, कांग्रेस प्रत्याशी ठाकुर सिंह भरमौरी व आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी प्रकाश चन्द भारद्वाज एक ही गांव से सम्बंध रखते हैं। भरमौर विकास खंड के सचूईं गांव से सम्बंध रखने वाले तीनों प्रत्याशियों में भाजपा व कांग्रेस के उम्मीद्वार तो एक ही कुल के हैं। 

तीनों प्रत्याशियों के एक ही एक ही गांव से सम्बंधित होने पर स्थानीय लोगों ने तो चुटकी लेनी भी शुरू कर दी है कि विधायक तो इसी गांव में पैदा होते हैं। 

गौरतलब है कि यह गांव पहले ग्राम पंचायत भरमौर का ही भाग था । जिसमें मलकौता,बाड़ी,सचूईं,गोठड़ू,पट्टी, भरमौर,गोसण,सेरी,धरकौता,गोआ,खरीआ आदि गांव सम्मिलित थे। और इस भरमौर पंचायत में पूर्व विस अध्यक्ष तुलसी राम शर्मा व निवर्तमान विधायक जिया लाल कपूर भी सम्बंध रखते हैं।

Advertisement
Exit mobile version