Site icon रोजाना 24

चम्बा जिला के विकास खंड मैहला में नाले के उफान में तीन लोग बहे

रोजाना24,चम्बा 25 सितम्बर : भारी वर्षा से आज दोपहर बाद चम्बा जिला के विकास खंड मैहला कई ग्राम पंचायत बकाण में एक बड़ी दुर्घटना में तीन लोगों के बह जाने की सूचना है ।

प्राप्त जानकारी अनुसार आज दोपहर बाद करीब तीन बजे ग्राम पंचायत ब्राह्मण व धिमला से बहते नाले का जल स्तर अचानक बढ़ गया जिस कारण एक महिला व दो पुरुष बहाव की चपेट में आ गए ।

बह जाने वाले लोगों की पहचान रोशन लाल पुत्र मडाला निवासी गांव खोड़ी व धरेड़ी निवासी कोनाता पत्नी टीटू राम और सुरिंदर पृथी राम के रऊप में हुई है।

Advertisement

उपमंडलाधिकारी चम्बा अरुणकुमार ने घटना की पुष्टि की है।

गौरतलब है कि प्रदेश में गत दोपहर से भारी वर्षा हो रही है जिसकारण नदी नालों ने भयावह रूप धारण कर लिया है । 

Exit mobile version