Site icon रोजाना 24

नूरपुर के नागेंदर(अंकू) ने जीता भरमौर जातर का दंगल मुकाबला

रोजाना24, चम्बा 26 अगस्त : चम्बा जिला के भरमौर मुख्यालय में चल रहे स्थानीय मेलों के अंतिम दिन आज कुश्ती मुकाबले का आयोजन हुआ । कुश्ती मुकाबले में हिमाचल प्रदेश के अलावा पंजाब व हरियाणा के पहलवानों ने भी भाग लिया । कुश्ती मुकाबले में सौ से अधिक छोटे व बड़े पहलवानों ने भाग लिया । 

फाइनल मुकाबला नुरपुर के पहलवान नागेंदर व कांगड़ा के पहलवान अजय कुमार के बीच हुआ । लम्बे समय तक चले इस दिलचस्प मुकाबले में दोनों पहलवानों ने जीत के हर दाव पेंच आजमाए लेकिन नागेंदर का एक दांव अजय कुमार पर भारी पड़ गया और नागेंदर ने यह मुकाबला जीत लिया। 

इस दंगल को देखने के लिए हजारों लोग चौरासी मंदिर परिसर में उमड़े थे। विजेता को 61 हजार व उपविजेता 41 हजार रुपये की राशि इनाम स्वरूप दी गई । पंचायत सचिव भरमौर दीपक कुमार ने कहा कि दंगल प्रतियोगिता सफलता पूर्वक पूरी हो गई है । दंगल के बीच में हल्की हल्की वर्षा भी आरम्भ हुई थी लेकिन इससे कार्यक्रम प्रभावित नहीं हुआ । उन्होंने कहा कि कुश्ती मुकाबलों के ईनाम पर करीब 5 लाख रुपये खर्च हुए हैं।

Advertisement
Exit mobile version