Site icon रोजाना 24

उचित मूल्य की दुकान (डीपू) पाने के लिए 28 अप्रैल तक करें आवेदन

रोजाना24, चम्बा 29 मार्च : जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले चंबा विजय सिंह हमलाल ने जानकारी देते हुए बताया कि विकासखंड मैहला की ग्राम पंचायत गुवाड के स्थान चलानुई में नई उचित मूल्य की दुकान का आवंटन किया जाना है।

उन्होंने बताया की उक्त स्थान चलानुई में उचित मूल्य की दुकान  के लिए 28 अप्रैल सांय 5 बजे तक वेबसाइट https://emerginhimachal.hp.gov.in/ पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि अधिक जानकारी के लिए जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले चंबा के दूरभाष नंबर 01899-222401 पर संपर्क कर सकते हैं।

Advertisement
Exit mobile version