Site icon रोजाना 24

ईट राइट मेले में ये रहे प्रतियोगिताओं के विजेता

रोजाना24,चम्बा 26 मार्च : आज चंबा के ऐतिहासिक चौहान नंबर 2 में आयोजित  ईट राइट मेले का शुभारंभ हुआ। इस दौरान बेबी शो, योगाभ्यास , रस्साकशी प्रतियोगिता ,म्यूजिक चेयर रेस , शेफ कंपीटीशन , मिनी मैराथन, साइकिल रेस, तंबोला व सांस्कृतिक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए । 

 म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में 14 वर्ष आयु वर्ग के तहत के  विधी प्रथम, गार्गी दूसरे और अब्राहिम तृतीय स्थान पर रहे। 

महिला वर्ग में रीता शर्मा प्रथम,अहिल्या शर्मा द्वितीय जबकि शबनम तृतीय स्थान पर रही। 

Advertisement

इसी तरह रस्साकशी प्रतियोगिता में    स्वय सहायता समूह चंबा प्रथम और द्वितीय स्थान पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रहीं ।

शैफ कंपटीशन में जस्ट चंबा से नीतिका मोंगा प्रथम,थोगलिया राम एचपीटीडीसी  द्वितीय और संदीप बेदी एनएफसीआई होटल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट चंबा तृतीय स्थान पर रहे।

6 किलोमीटर मिनी मैराथन में वरिष्ठ महिला वर्ग में मीना कुमारी प्रथम जबकि मंजू शर्मा द्वितीय स्थान पर रही। और 11 किलोमीटर क्रॉस कंट्री इवेंट में मनीष कुमार प्रथम,यूहान मिर्जा द्वितीय जबकि अक्षय पुंगा तृतीय स्थान पर रहे। इसी तरह मिनी मैराथन वरिष्ठ नागरिक प्रतियोगिता के तहत  शशीकांत मेहरा प्रथम स्थान , फकीरचंद द्वितीय स्थान जबकि उमेश चौणा तृतीय स्थान पर रहे।

साइकिल रेस प्रतियोगिता में युक्ति महाजन प्रथम स्थान , हिमांग बक्शी द्वितीय स्थान पर जबकि अरिहंत शर्मा तृतीय स्थान पर रहे।

इसके अतिरिक्त बेस्ट स्टाल में रेड क्रॉस सोसाइटी प्रथम, नॉट ऑन मैप संस्था द्वितीय जबकि राष्ट्रीय जल विद्युत परियोजना चरण 1 और 2 संयुक्त तौर तृतीय स्थान पर रहे।

Exit mobile version