Site icon रोजाना 24

पॉवर कट ! यहां कल से फिर शुरू होगा बिजली कट का सिलसिला

रोजाना24,चम्बा 01 फरवरी : कल 02 फरवरी से चम्बा जिला के करियां-गरोला 33 केवीए विद्युत लाईन के मुरम्मत कार्य के लिए विद्युत विभाग कुछ भागों में सुबह 09 बजे से सायं 05 बजे तक बिजली बंद रखेगा। 

सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल राख ने सूचना जारी करते हुए कहा कि आगामी कुछ दिन करियां-गरोला विद्युत लाईन की मुरम्मत कार्य किया जाएगा इस लिए दिनांक 02, 04, 06, 08, 10, 12, 14, 15, 17, 19, 20, 22, 24 फरवरी 2022 को सुबह 09 बजे से सायं 05 बजे तक बिजली बंद रखी जाएगी। बिजली बंद होने के कारण सुनारा, ब्रेही, राड़ी, किलोड़, कुनेड, प्रीणा, खुंदेल, बतोट, लेच, गैहरा, पियुहरा, छतराड़ी, कूंर, एवं आसपास के गांवों के लोगों के असुविधा का सामना करना पड़ेगा।

उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

Advertisement
Exit mobile version