Site icon रोजाना 24

पॉवर कट ! 13 नवम्बर को लाहल-रजेरा ट्रांसमिशन लाईन कार्य के चलते इन क्षेत्रों रहेगी बिजली बंद !

रोजाना24,चम्बा 11 नवम्बर : भरमौर क्षेत्र में निर्मित हो रही बिजली को ग्रिड के माध्यम से देश के विभिन्न भागों में ले जाया जाना है जिसके लिए एचपीपीटीसीएल द्वारा टी-63 से टी-64 टॉवरों के बीच तारें लगाए जाने का कार्य किया जाना है इसलिए विद्युत उपमंडल धरवाला के तूर फीडर से विद्युत आपूर्ति 13 नवम्बर सुबह 09 बजे से सायं 18 बजे तक बाधित रहेगी।

विभागीय सहायक अभियंता ने कहा कि आवश्यक कार्य के लिए किए जा रहे नौ घंटे के पॉवर कट के कारण तूर,ब्रेही,दाड़वीं,गदियाड़ा,सकराल,सदून,कुन्हा व आस पास के गांवों में इस अवधि के दौरान बिजली सेवा बाधित रहेगी ।

उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग बनाए रखने की अपील की है।

Advertisement
Exit mobile version