Site icon रोजाना 24

मणिमहेश में राधाष्टमी पर्व के 24 घंटों के दौरान चढ़ा इतना चढ़ावा

रोजाना24,चम्बा 15 सितम्बर : मणिमहेश यात्रा पर इस वर्ष सरकार व प्रशासन की पाबन्दी रही लेकिन मणिमहेश झील के पास स्थापित शिव पिंडी के समक्ष चढ़ने वाले चढ़ावे के लिए प्रशासन ने पुख्ता बंदोबस्त कर रखा था। राधाष्टमी स्नान के 24 घंटों के दौरान चढ़ने वाले चढ़ावे की निगरानी के लिए पुलिस व प्रशासन की ओर से विशेष टीम तैनात की गई थी। 

14 सितम्बर को यहां रखे दान पात्र से 111250 रुपये की दान राशि प्राप्त की गई । नायब तहसील होली ठांठू राम की अगुआई में सेक्टर अधिकारी करनैल सिंह,मुख्य आरक्षी दिनेश कुमार,चेला राज कुमार,दड़सर के पुजारी प्रतिनिधि कृष्ण कुमार,लिपिक अवनीश कुमार,मानदेव व गौतम कुमार की टीम ने इस राशि को एकत्रित कर बैंक मे जमा करवा दिया। 

गौरतलब है कि यह राशि मणिमहेश न्यास,हड़सर पुजारी,सचूईं के शिव चेलों,चरपट नाथ चम्बा व दशनामी अखाड़ा भरमौर में बंटती है।

Advertisement
Exit mobile version